वर्ग 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा शुरू: पहले दिन सामाजिक विज्ञान और भाषा के पेपर में शामिल हुए छात्र
डीएनबी भारत डेस्क
सरकारी विद्यालयों में वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। इस बार शिक्षा विभाग द्वारा प्रश्नपत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले उपलब्ध कराया गया।

वीक्षण कार्य मे लगे शिक्षक ई-शिक्षाकोष पोर्टल से प्रश्नपत्र देखकर श्यामपट पर लिखे। पहले दिन प्रथम पाली में क्लास 3 से 8 तक के बच्चों ने पर्यावरण/सामाजिक विज्ञान की लिखित परीक्षा दी,जबकि क्लास 1 व 2 के बच्चों ने दूसरी पाली में भाषा की परीक्षा दी।
सीआरसी मेहदौली के प्रभारी संचालक अमित कुमार ठाकुर ने बताया कि क्लास 1 से 8 तक नामांकित 1072 बच्चों में 996 बच्चे पहले दिन शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित की गई। मध्य विद्यालय मेहदौली में एचएम अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में वीक्षक गोपाल, विजय,अरविंद,ज्योति,स्मृति,बेबी ने वीक्षण का कार्य किया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट