भगवानपुर के मध्य विद्यालय मेहदौली में बाल संसद का गठन, सोनाली बनीं ‘प्रधानमंत्री’

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मेहदौली में बाल संसद का गठन किया गया।गुरुवार को नवनिर्वाचित बाल संसद के सभी मंत्रियों और उपमंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। 

- Sponsored Ads-

इसमें आठवीं कक्षा की छात्रा सोनाली कुमारी को प्रधानमंत्री और सातवीं कक्षा की  सोनाली कुमारी को उप प्रधानमंत्री चुना गया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह व शिक्षक अमर शंकर सिंह  ने  पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अन्य मंत्रियों में आसकी कुमारी,ऋतु रानी,विकास,सोनाक्षी,सन्नी आदि ने शपथ ली।

 भगवानपुर के मध्य विद्यालय मेहदौली में बाल संसद का गठन, सोनाली बनीं 'प्रधानमंत्री' 2शिक्षक अमर शंकर सिंह ने बाल संसद के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि बाल संसद के सभी मंत्री विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। बाल संसद के प्रभारी जय प्रकाश साह ने बच्चों को नियम व अनुशासन का पालन करने का संदेश दिया। मौके पर शिक्षक अनिल रजक,ऋतु राज,सलीम,अमित,नुपूर,पूनम,श्वेता,नितेश,प्रभात,सुमन,अजनीश आदि मौजूद थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article