ग्राम कचहरी की बैठक में कैंसर जागरूकता शिविर के आयोजन पर हुआ विमर्श

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम कचहरी गौरा -01 के प्रांगण में साप्ताहिक न्यायपालिका सदन की बैठक में किया गया चर्चा।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम कचहरी गौरा 01 के प्रांगण में साप्ताहिक न्यायपालिका सदन की बैठक सरपंच चांदनी कुमारी की अध्यक्षता में की गई। बैठक की समीक्षा दौर में होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न होने पर सरपंच ने गांव के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

बैठक में कैंसर रोग के प्रति आम लोगों को जागरूक करने, इसकी रोकथाम, पहचान व उपचार को लेकर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 16 मार्च को मध्य विद्यालय गौरा के प्रांगण में होमी भाभा कैंसर अनुसंधान केंद्र मुज़फ़्फ़रपुर द्वारा आयोजित होने वाले शिविर में पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों को ऐसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भूमिका निर्वाह करने की अपील की गई।

- Sponsored Ads-

उपसरपंच रामाधार राय ने कहा कि पिछले दिनों फ्रंटलाइन वर्करों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक में संस्थान के डॉक्टर निमिषा प्रिया द्वारा जानकारी दी गई थी कि शुरुआती दौर में कैंसर की पहचान व उपचार संभव है। इलाज में होने वाली देरी के कारण रोग असाध्य हो जाता है इससे रोगियों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है।

उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले लोगों की नि:शुल्क जांच विशेष चिकित्सकों के माध्यम से किया जायेगा एवं बचाव संबंधी उपायों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। मौके पर ग्राम कचहरी सचिव पार्वती कुमारी, पंच डिंपल देवी, उषा देवी, रेनू देवी, बच्ची देवी, लालमणि देवी, गौरव भारद्वाज, नवीन कुमार महतो, धर्मानंद पासवान एवं सरपंच प्रतिनिधि ललित कुमार व पूर्व पंच ब्रजकिशोर चौधरी आदि मौजूद थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article