खोदावंदपुर में तार से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

घायल की पहचान बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर पंचायत वार्ड 02 निवासी सुरेश चौधरी के रूप में हुआ

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में एक व्यक्ति गुरूवार की देर शाम तार के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की पहचान खोदावंदपुर पंचायत वार्ड 2 निवासी केसरी चौधरी 45 वर्षीय पुत्र सुरेश चौधरी के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगो ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर ले गए। जहां प्राथिमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में जख्मी के स्वजनों ने बताया कि रोज की तरह सुरेश गुरुवार की शाम तार पेड़ पर ताड़ी उतारने चढ़ा था। वर्षा की वजह से पेड़ गीला होने के कारण वह पेड़ से फिसलकर जमीन पर गिर गया। घटना की पुष्टि खोदावंदपुर पंचायत की मुखिया शोभा देवी ने किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article