रसलपुर जदयू पंचायत स्तरीय कार्यकारिणी का किया गया गठन

DNB Bharat

बेगूसराय जिला भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर पंचायत में जदयू कार्कर्ताओं की बैठक।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मस्थान स्थित सामुदायिक भवन में जनतादल (युनाइटेड) की पंचायत स्तरीय विस्तारित बैठक संयुक्त रूप से पंचायत अध्यक्ष अनिल महतो की अध्यक्षता एवं पूर्व प्रखंड युवा जद(यू) के अध्यक्ष सह पंचायत प्रभारी आदित्य कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।

- Sponsored Ads-

जिसमें सबों की सहमति से पंचायत कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में अनिल महतो, अरविन्द ठाकुर, सुरेंद्र सदा, अमरजीत महतो, चन्द्रशीला कुमारी, संजय पासवान, अमीरलाल राउत, रामप्रवेश पंडित, मो ओवैस आलम, संजीत कुमार साह और नरेश कुमार राम को शामिल किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जद(यू) के वरिष्ठ नेता गुंजन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से पूरे देश की जनता आक्रोशित है। गरीब, किसान, मजदूर और व्यपारी वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। ओलम्पिक में पदक जीतकर देश का नाम पूरे दुनियाभर में रोशन करनेवाले महिला पहलवान आज आंदोलित हैं।

सत्ता संरक्षित एक दबंग सांसद को बचाने के लिए केन्द्र सरकार महिला पहलवानों की सुधि नहीं ले रही है। देश की आंतरिक सुरक्षा खतरे में है। जिसका हालिया उदाहरण मणिपुर में घटित हो रही घटनाएं हैं। हर मोर्चे पर केन्द्र सरकार विफल है। बैठक में जनता दल (युनाइटेड ) के जिला सचिव सुनील कुमार राय ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया।

बैठक में अमीरलाल राउत, रामप्रवेश पंडित, संजय कुमार, रोहित कुमार, सुबोध तांती, चन्द्रशीला कुमारी, संजीत कुमार साह, दिलीप यादव, राजेश कुमार पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ओवैस आलम, मो मुन्ना, संजय कुमार पंडित, सबाना खातून, सहरोजी खातून, रानी देवी, दिलीप कुमार सदा, विकास सदा, धीरज सदा, विनोद चौधरी, रामनाथ महतो, अरविंद साह, कोमल कुमारी, रेखा देवी, राजेश महतो, विजय सहनी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

TAGGED:
Share This Article