सूरज हत्याकांड मामले की जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मटिहानी थानाक्षेत्र अंतर्गत सिहमा गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा गांव के चर्चित सूरज कुमार हत्याकांड मामले में बुधवार की शाम फॉरेंसिक जांच की टीम सीहमा गांव पहुंची। जहां उन्होंने घटनास्थल की गंभीरता से जांच पड़ताल की। हालांकि उक्त मामले में बेगूसराय की पुलिस ने इस हत्याकांड के सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

- Sponsored Ads-

सूरज हत्याकांड मामले की जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर 2

हलांकि फॉरेंसिक टीम के द्वारा जांच के बाद कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं जिनसे की कांड के अनुसंधान में सहायता मिलेगी तथा मुजरिमों को अपने अंजाम तक पहुंचाने में पुलिस को मदद मिलेगी। गौरतलब है कि पिछले गुरुवार से ही सूरज कुमार अपने घर से लापता था जिसकी लास तीन दिन के बाद सरी गलि अवस्था में मटिहानी थाने की पुलिस ने सीहमा वहीयार से बरामद किया गया था।

सूरज हत्याकांड मामले की जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर 3

उक्त मामले में बेगूसराय पुलिस ने कांड का उद्भेदन कर चुकी है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया था एवं लड़की के पिता अमित कुमार ने ही आरोपी रोहित कुमार के पिता को तीन लाख में सूरज कुमार के हत्या की सुपारी दी थी।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article