भारी मात्रा में शराब के साथ एक स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार, बेगूसराय के…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के तेयाय ओपी थाना की पुलिस ने एक स्कूटी सवार युवक को 217 फ्रूटी विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में तेयाय ओपी थाना अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि क्षेत्र के रघुनंदनपुर रेलवे गुमटी के पास पुलिस गस्ती दल को देख कर एक स्कूटी सवार भागने लगा जिसके बाद एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ खदेड़ कर उक्त युवक को गिरफ्तार किया और तलाशी लेने पर युवक के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के अम्बा गांव निवासी बनारसी साहनी के पुत्र रोहित कुमार को एक स्कूटी एवं ऑफिसर चॉइस कंपनी के 180ml के 217 फ्रूटी विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना कांड संख्या 139/23 दर्ज कर व्यवहार न्यायालय बेगुसराय भेज दिया गया है। वही स्कूटी पर दो व्यक्ति सवार भागने में सफल रहे।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article