TRE-4 आंदोलन पर बोले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी छात्रों की हर समस्या सुनी जाएगी, शांतिपूर्ण तरीके से रखें अपनी बात, मनोज तिवारी की छात्रों से अपील शांतिपूर्वक दें ज्ञापन

DNB Bharat Desk

बिहार में TRE-4 को लेकर छात्रों के आंदोलन और पटना में हुए लाठीचार्ज के बाद सियासत तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याएं सरकार के सामने रखने की अपील की है।मनोज तिवारी ने कहा कि छात्रों की अगर कोई भी समस्या है तो उसे सुना जाएगा।

- Sponsored Ads-

सरकार हर समस्या पर संज्ञान लेकर उसका समाधान निकालने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी बात शांतिपूर्वक रखनी चाहिए और ज्ञापन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुंचानी चाहिए।भाजपा सांसद ने कहा कि कुछ लोग आंदोलन के नाम पर छात्रों को बरगलाकर उन्हें और भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से ऐसे लोगों से सावधान रहने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने की अपील की।

TRE-4 आंदोलन पर बोले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी छात्रों की हर समस्या सुनी जाएगी, शांतिपूर्ण तरीके से रखें अपनी बात, मनोज तिवारी की छात्रों से अपील शांतिपूर्वक दें ज्ञापन 2वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार की आवाज हैं, भ्रष्टाचार की आवाज बुलंद नहीं होनी चाहिए। बाकी जो छात्रों की आवाज है, उसे सुना जाना चाहिए। मनोज तिवारी ने दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सरकार ने छात्रों से बातचीत की और उनकी बात सुनी।

TRE-4 आंदोलन पर बोले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी छात्रों की हर समस्या सुनी जाएगी, शांतिपूर्ण तरीके से रखें अपनी बात, मनोज तिवारी की छात्रों से अपील शांतिपूर्वक दें ज्ञापन 3उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम झारखंड की सरकार नहीं हैं साथ ही भरोसा दिलाया कि छात्रों की जायज मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी।

Share This Article