नौ दिनों की पूजा के बाद मां दुर्गा को दी गई विदाई, भाईचारे और सद्भाव का दिया संदेश
डीएनबी भारत डेस्क

माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर नालंदा नाट्य संघ ने गहरी श्रद्धा, भक्ति और भावुक मन से माँ दुर्गा को विदाई दी। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा से सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कहा कि माँ दुर्गा की विदाई का क्षण हर भक्त के लिए भावुक करने वाला होता है। पूरे नौ दिनों तक माँ की आराधना, पूजा-अर्चना और भक्ति में लीन रहने के बाद जब विसर्जन का समय आता है, तो मन भारी हो जाता है। लेकिन यह हमारी प्राचीन धार्मिक परंपरा है, जिसका निर्वहन श्रद्धा और आस्था के साथ हम सभी करते आ रहे हैं।

माँ दुर्गा को विदाई देते हुए सभी भक्तों के मन में यही कामना रहती है कि माँ अगले वर्ष पुनः पधारें और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें।उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का भी प्रतीक है।

यह पर्व समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में बाँधने का संदेश देता है। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि आए तथा समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा कायम रहे।
डीएनबी भारत डेस्क
