विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान – किरण जयसवाल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर|विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं का अतुलनीय योगदान है ।कोई भी समाज या राष्ट्र महिलाओं के सम्मान और साथ के बिना विकास और समृद्धि के पथ पर सफल नहीं हो सकता है। महिलाओं का त्याग ,प्रेम समर्पण , अतुलनीय  है । महिला मां के रूप में हो ,बहन के रूप में हो, बेटी के रूप में हो ,पत्नी के रूप में हो ,हर रूप में महिलाएं पूजनीय  है।

विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान - किरण जयसवाल 2जहां महिला का सम्मान है वही सुख और समृद्धि है। होली आपसी भाई चारा ओर प्रेम का त्यौहार है ।इसे मिलजुलकर हंसी-खुशी मानवे उक्त बातें सीडी फोर्ड पब्लिक स्कूल नारायणपुर  में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए समाज सेवी किरण जयसवाल ने कहा। कार्यक्रम को डाक्टर करुणा मंझौल, वंदना रंजन, समाजसेवी नॉर्थ ईस्ट गुवाहाटी डाक्टर वर्षा,सी ओ प्रीति कुमारी, बीपीआरओ अलका कुमारी,एस आई अंजलि भारद्वाज ,बी पी आर ओ अलका कुमारी विद्यालय के चेयर पर्सन मंजू सनगहीने संबोधित किया ।

विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान - किरण जयसवाल 3इस अवसर पर चेयरपर्सन द्वारा विभा देवी ,सोनी कुमारी, निरंजना, रूबी देवी, पूजा दास, रजनी कुमारी, मंजू देवी, रीता कुमारी जूहीकुमारी सहित 51 महिलाओं को अंग वस्त्र एवं होली किट्स देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम होली गीत और नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा ।लोगों ने जमकर ठुमके लगाए और होली मिलन का इंजॉय किया।

Share This Article