बेगूसराय वीरपुर में लोकसभा चुनाव के दौरान छीटफुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपुर्ण संम्पन्न

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर 68 मतदान केंद्र बनाए गए थे। उक्त मतदान केन्द्रों की सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।नौला और सरौंजा में मतदान को लेकर एक दूसरे के प्रति अफवाहें फैलाई जाने की कोशिशों को मौका रहते पुलिस के द्वारा विफल कर दिया गया।

- Sponsored Ads-

प्रखंड चुनाव कार्यालय में मौजूद विभिन्न कोषांगो के पदाधिकारियों समेत प्रखंड निर्वाचिन पदाधिकारी सह वीडियो अरुण कुमार निराला ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए 68 मतदान केन्द्रों को 6 जोन बांटा गया था।

बेगूसराय वीरपुर में लोकसभा चुनाव के दौरान छीटफुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपुर्ण संम्पन्न 2वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों से आए मतदानों में 58,78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग अपने अपने मन पसन्द लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को देकर उनके भाग्यों को 4 जुन तक के लिए इभीएम में बंद कर दिया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article