मैट्रिक वह इंटर प्रतिक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को संस्था ने किया सम्मानित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित जगदर गांव में संचालित स्वामी विवेकानंद कोचिंग संस्थान के संचालक द्वारा मैट्रिक और इन्टर में बेहतर अंक लाने वाले छात्रों को प्रस्शति पत्र व प्रतिक चिन्ह,मेडल और कलम देकर संम्मानित किया गया।

उन्होंने कोचिंग के छात्र-छात्राओ को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समाज में एक अच्छे नागरिक बनकर समाज को बेहतर बनाने व प्रखंड ही नहीं बल्कि जिला के साथ साथ राज्य स्तर पर नाम रौशन करने की कामना की. मौके पर मौजूद संस्था के शिक्षक शिवकुमार,विरेश कुमार, प्रमोद कुमार,अमरेश कुमार,ललन कुमार ने कोचिंग संस्थान के नियमों पढाई के तरीके, अभिभावकों के साथ वेहतर संवाद, समाजिक सरोकार में सहभागिता से संबंधित चर्चा पर प्रकाश डाला।

- Sponsored Ads-

वही अधिवक्ता राहुल ठाकुर, आनंद प्रेम, बैधनाथ साह,प्रभात कुमार, विजय कुशवाहा, निशांत झा,राश बिहारी,सुनिल कुमार, इन्द्र देव कुमार, राहुल देव, रंजीत प्रताप, मुकुंद साह अमित सिंह आदि लोगों के द्वारा मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्रा प्रियंका कुमारी 443, प्रमिला कुमारी 442,पूनम कुमारी 417, काजल कुमारी 416,इन्टर परिक्षा में आदर्श कुमार 398, अर्चना कुमारी 363 संगीता कुमारी को 360 अंक लाने पर कोचिंग सेंटर के द्वारा प्रस्शति पत्र,प्रतिक चिन्ह, मेडल और कलम देकर संम्मानित किया।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article