मुख्यमंत्री समाधान यात्रा रद्द होते ही, सभी पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय के सौंदर्यीकरण को आधा अधुरा छोड़कर हो गए गायब

DNB BHARAT DESK

मुख्यमंत्री समाधान यात्रा रद्द होते ही, सभी पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय के सौंदर्यीकरण को आधा अधुरा छोड़कर हो गए गायब

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर होने वाले मुख्यमंत्री समाधान यात्रा रद्द होते ही सड़क के किनारे सोख्ता निर्माण को लेकर किये जाने वाले गढ्ढे जश का तश बना हुआ है। स्थानीय पदाधिकारी समेत जिले के सभी पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय के सौंदर्यीकरण को आधा अधुरा छोड़कर गायब हो चुके हैं। जिस कारण सोख्ता निर्माण को लेकर बनाये गये गढ्ढे में जानवर गिरकर घायल हो रहे हैं।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री समाधान यात्रा रद्द होते ही, सभी पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय के सौंदर्यीकरण को आधा अधुरा छोड़कर हो गए गायब 2

वही सौंदर्यीकरण को लेकर किये गये अधुरे कार्यों से आम लोगों में आक्रोश साफ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय का विकास नहीं किया गया बल्कि मुख्यमंत्री को खुश करने व अपनी अपनी नौकरी बचाने के लिए पदाधिकारियों की एक चाल थी।

मुख्यमंत्री समाधान यात्रा रद्द होते ही, सभी पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय के सौंदर्यीकरण को आधा अधुरा छोड़कर हो गए गायब 3

ग्रामीणों का कहना है कि पदाधिकारियों के लापरवाही के कारण गढ्ढा करके छोड़ दिया गया है और उसी गढ्ढे में रात भर जानवर गिरकर घायल हो चुके हैं स्थानीय पदाधिकारी को इसकी सूचना भी दिया गया है लेकिन अभी तक मवेशी को निकालने के लिए कोई पदाधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं, जल्द ही इन मवेशियों को गढ्ढे से सुरक्षित नहीं निकाला गया तो स्थानीय पदाधिकारी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री समाधान यात्रा रद्द होते ही, सभी पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय के सौंदर्यीकरण को आधा अधुरा छोड़कर हो गए गायब 4

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article