बेगूसराय में दो बीपीएससी शिक्षकों ने रचाई शादी, जयमंगलागढ़ मंदिर में जाकर की शादी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

कहते हैं कि दो सच्चा प्यार करने वाले दुनिया से लड़ कर भी एक हो ही जाते हैं। और जब दोनों अपने पैरों पर खड़े हों तो फिर रास्ता थोड़ा आसान हो जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बेगूसराय में जहां एक बीपीएससी शिक्षक जोड़े ने मंदिर में शादी रचा ली।

- Sponsored Ads-

यह देखने को मिला बेगूसराय के जयमंगलागढ़ मंदिर में जहां विभूतिपुर में एक स्कूल में कार्यरत बीपीएससी शिक्षक ललन कुमार और गढ़पुरा में पदस्थापित शिक्षिका सोनी कुमारी ने मंदिर में पहुंच कर शादी की। बताया जाता है कि बीरपुर के जगदर निवासी ललन कुमार और उसी गांव की सोनी कुमारी ने जाति का भेद भुला कर आपस में शादी रचा ली।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों 3 बजे जयमंगलागढ़ मंदिर पहुंचे थे और मंदिर के पुजारियों से कुछ पूछने के बाद हनुमान मंदिर की तरफ चले गए। कुछ देर बाद जब मंदिर के प्रबंधन को मामले की सूचना मिली उसके बाद उनकी खोजबीन की गई तो दोनो हनुमान मंदिर में शादी करते हुए मिले।

मंदिर पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने कागजात दिखाए और कागजात के अनुसार दोनों जब बालिग थे तो फिर मंदिर प्रबंधन ने उनकी शादी माता मंदिर में करवा दी। इस बीच दोनों के विवाह की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी वहीं दोनों के शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article