नालंदा: इस्लामपुर जेडीयू विधायक रुहैल रंजन का औचक निरीक्षण, एकंगरसराय CHC में लापरवाही उजागर, विधायक के निरीक्षण में अस्पताल में अव्यवस्था, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गायब

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार मे नई सरकार के गठन के साथ ही इस्लामपुर के जदयू के नवनिर्वाचित विधायक रुहैल रंजन अपने क्षेत्र की समस्याओं पर उनकी सतर्क नजर और लगातार की जा रही कारवाइयो के कारण सुर्खियों मे हैं.इसी कड़ी में विधायक ने एकंगरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां लापरवाही और अव्यवस्था सामने आया.निरीक्षण के दौरान पता चला कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. स्नेहलता वर्मा बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से गायब थीं।

इतना ही नहीं, एक अन्य डॉक्टर भी अस्पताल में मौजूद नहीं थे। जब विधायक ने कर्मचारियों से इसकी वजह पूछी तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। विधायक ने अस्पताल के ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, दवा भंडार, और प्रशासनिक विभागों की क्रमवार जांच की। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, डॉक्टर रोस्टर, दवा रजिस्टर और स्टोर रूम सहित सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले। निरीक्षण में कई रिकॉर्ड अपडेट नहीं मिले और कई व्यवस्थाएँ बिखरी हुई दिखीं।

नालंदा: इस्लामपुर जेडीयू विधायक रुहैल रंजन का औचक निरीक्षण, एकंगरसराय CHC में लापरवाही उजागर, विधायक के निरीक्षण में अस्पताल में अव्यवस्था, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गायब 2

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए विधायक रुहैल रंजन ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और सख्त कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलते ही प्रभारी सिविल सर्जन अस्पताल पहुंचे और सभी विभागों की अलग-अलग विस्तृत जांच शुरू की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

नालंदा: इस्लामपुर जेडीयू विधायक रुहैल रंजन का औचक निरीक्षण, एकंगरसराय CHC में लापरवाही उजागर, विधायक के निरीक्षण में अस्पताल में अव्यवस्था, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गायब 3विधायक रुहैल रंजन ने यह भी दोहराया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अनिवार्य है।

Share This Article