शोभायात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ शुरू

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी एक पंचायत के झमटिया गांव स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी जहा 2101 कुंवारी कन्या ने कलश यात्रा मे भाग लिया। नये नये परिधानो मे सुसज्जित कुंवारी कन्या ने कलश यात्रा में भाग लिया, वही कलश यात्रा मे बैड बाजे घोडा हाथी के साथ कलश यात्रा झगटिया गंगा घाट पहुंचे।

- Sponsored Ads-

यज्ञ को लेकर श्री राम जानकी ठाकुरवाड़ी झमटिया के महंत सदानंद उर्फ भूत बाबा जी महराज ने बताया कि श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ को लेकर सभी तैयारी पुरी कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि पूजा हवन समेत अन्य कार्यक्रम व अनुष्ठान को लेकर अलग अलग पंडाल का निर्माण कराया गया है। भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ ही नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि यज्ञ स्थल से कुंवारी कन्याओं के द्वारा बछवाड़ा थाना रोड के रास्ते बाजार होते हुए झमटिया गंगा घाट तक जाएगी। गंगा घाट पर विधिवत पूजा पाठ के उपरांत प्रखंड मुख्यालय होते हुए पूजा स्थल तक पहुंचेगी। वही रविवार सात जुलाई से लेकर सोमवार 15 जुलाई तक मध्य प्रदेश जबलपुर की कथावाचिका साध्वी प्राची के द्वारा कथा प्रस्तुत किया जाएगा। वही वृन्दावन के पधार रहे श्री पाल जी महराज अपनी मंडली के साथ कृष्णलीला की प्रस्तुति करेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article