नालंदा में राष्ट्रीय लोक अदालत में सैकड़ों मामले का किया गया निपटारा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका उद्धाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश हसमुद्दीन अंसारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर आपसी समझौता के आधार पर वादों का निपटारा किया गया। लोक अदालत का आयोजन प्राधिकार सचिव सह एडीजे रचना अग्रवाल के निर्देशन में हुई। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जिला जल ने कहा कि लोगों को निशुल्क न्याय दिलवाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। यह पूरे देश में एक ही दिन आयोजन के तौर पर होता है।

- Sponsored Ads-

सलाह है कि सभी भाग ले रहे अधिकारी उदारता और सरलता को अपनायें ताकि पक्षकारों को भी आयोजन का लाभ महसूस हो तथा बैंक ऋण वसूलने के साथ अन्य मामलों का अधिकाधिक निपटारा हो। लोक अदालत में कुल क्रिमिनल के 645, बिजली बिल के 214, बैंक का 1600 मामले में 8.18 करोड़ रुपए का सेटलमेंट, क्लेम के 4 मामले में 21 लाख का सेटलमेंट, 2 वैवाहिक मामले, एक उपभोक्ता फोरम के मामले निपटारा किया गया।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article