सीएम ने मुजफ्फरपुर के लेदर पार्क और इथेनॉल प्लांट का किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर हैं। यहां उन्होंने लेदर लेदर पार्क और इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लेदर पार्क में लेदर बैग और अन्य लेदर प्रोडक्ट बनते हुए देखा और वहां काम कर रहे कर्मियों से बात भी की। लेदर पार्क के निरीक्षण के बाद सीएम मोतीपुर स्थित इथेनॉल प्लांट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां भी काम करने वाले कर्मियों से बात की एवं काम की बारीकियों को जाना।

- Sponsored Ads-

विदित हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को सड़क मार्ग से मुजफ्फरपुर पहुंचे और वहां लेदर पार्क और इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं अधिकारियों का काफिला मौजूद है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article