शिवरात्रि के मौके पर प्रेमी जोड़े ने पहले कोर्ट फिर मंदिर में रचाई शादी, घर पहुंचते ही पीछे से पहुंची पुलिस और…

0

डीएनबी भारत डेस्क 

आधुनिक समाज में प्रेम विवाह आज आम बात है पर आज भी इसका विरोध किसी ना किसी रूप मे जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को बेगूसराय में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब महाशिवरात्रि के मौके पर प्रेम विवाह करने वाले एक प्रेमी जोड़े के घर पहुंचते ही पुलिस घर पर आ धमकी और दोनों को थाने पर ले जाने की जिद करने लगी। इस घटना को लेकर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा पर पुलिस ने एक ना मानी। अंततया पुलिस शादी के जोड़े मे ही दोनों को थाने लेकर चली गई। शादी के जोड़े में दोनों को थाना लेकर जाने की भनक लगते ही लोगों की भीड़ लग गई और लोगों में चर्चा का विषय बन गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर मोहल्ले की है। बताते चलें कि पिछले 3 वर्षों से लड़का और लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे और दोनों बालिग भी है। इसी क्रम में शिवरात्रि के मौके पर प्रेमी जोड़े ने पहले कोर्ट और बाद में मंदिर मे शादी रचा ली।

बेगूसराय के वार्ड नंबर 23 के रहने वाले विशाल कुमार और वार्ड नंबर 23 के स्थाई निवासी सुहानी कुमारी पिछले 3 वर्षों से एक दूसरे से प्रेम करते थे। 21 वर्ष के विशाल कुमार और 18 वर्ष की सुहानी कुमारी की इस प्रेम कहानी मे एक नया मोड़ तब आया जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसके लिए दोनों ने कोर्ट के माध्यम से शादी की और फिर बाद में मंदिर में शादी रचा ली। शादी की खबर लगते ही लड़की के परिजनों को यह बात नागवार गुजरने लगी। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने महिला थाना में लड़की को बहला फुसला कर ले जाने सहित कई गंभीर आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस हरकत मे आई और विष्णुपुर स्थित किराये के मकान में रहने वाले विशाल के घर पर आ धमकी। इस घटना का परिवार के लोगो ने विरोध भी किया पर पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और शादी के लिवास मे ही लड़का और लड़की को थाना लेकर चली गई। इस मामले में पुलिस के अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

 

Midlle News Content

वही इस मामले मे लड़की ने बताया की उसने अपनी मर्जी से शादी की है इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। वही इस मामले मे विशाल कुमार ने बताया कि वह एक दूसरे से पिछले तीन वर्षो से प्रेम करते आ रहे है। उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। बावजूद इसके लड़की के परिजनों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस दोनों को थाना ले जा रही है। मामले मे लड़के की मां ने बताया कि दोनों तीन साल से एक दुसरे से प्रेम करते है। इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को भी है पर लड़की के परिजन दोनों को शादी नहीं करने दे रहे थे। इसी सिलसिले मे आज दोनों बिना घर वालो को बताये शादी रचा ली और घर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर चली गई।

 

फिलहाल महाशिवरात्रि के मौके पर प्रेमी जोड़े की शादी और उसके बाद शादी के जोड़े मे पुलिस स्टेशन जाने की बात लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है अब देखना है कि पुलिस इस पूरे मामले में किस तरह की कार्यवाही करती है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored -

- Sponsored -