ताड़ी पीने के दौरान हुआ विवाद चाकूबाजी में बदला, दो घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में ताड़ी पीने के दौरान दो पक्षों में जमकर चाकूबाजी हुई। इस चाकूबाजी में चाकू लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। एक युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया तरबन्ना की है। घायल एक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के शादीपुर दियारा के रहने वाले मेंघन तांती का पुत्र बमबम तांती के रूप में की गई है। जबकि दूसरे घायल युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के ऊपरी टोल के रहने वाले पप्पू महतो का पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि चार दोस्त ताड़ी पीने के लिए तरबन्ना में गए थे। तभी ताड़ी पीने के दौरान ही किसी बात को लेकर दो पक्षों में बाद विवाद शुरू हो गया। वाद विवाद शुरू होते ही दोनों तरफ से जमकर चाकूबाजी हो गई। इस दौरान चाकू लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दोनों घायल को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को दी मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article