दरभंगा में कमिश्नर ने फहराया उल्टा झंडा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झंडोत्तोलन किया तो बिहार की राजधानी पटना में राज्यपाल फागू चौहान ने झंडोत्तोलन किया। लेकिन इस बीच दरभंगा में झंडोत्तोलन में एक बड़ी चूक सामने आई है जहां कमिश्नर ने उल्टा झंडा फहरा दिया। उल्टा झंडा फहराने के बाद झंडे को सलामी भी दे दी गई उसके बाद किसी कहने पर फिर आनन फानन में झंडा को सीधा किया गया।

- Sponsored Ads-

दरअसल दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था जहां कमिश्नर मनीष कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर वहां जिला के आलाधिकारी समेत विधायक भी मौजूद थे। समारोह के दौरान एक बड़ी चूक के कारण कमिश्नर ने उल्टा झंडा फहरा दिया। उल्टा झंडा फहराए जाने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया और आनन फानन में उसे सीधा किया गया।

झंडोत्तोलन समारोह में

कार्यक्रम में डीएम राजीव रौशन, एसएसपी अवकाश कुमार, सीटी एसपी सागर कुमार और केवटी के भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा, बेनीपुर के जदयू विधायक विनय कुमार भी मौजूद थे। भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा ने इस चूक पर नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी आपत्ति जाहिर की और उचित कार्रवाई की मांग की है।

दरभंगा में कमिश्नर ने फहराया उल्टा झंडा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग 2

दरभंगा में कमिश्नर ने फहराया उल्टा झंडा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग 3

दरभंगा में कमिश्नर ने फहराया उल्टा झंडा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग 4

दरभंगा में कमिश्नर ने फहराया उल्टा झंडा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग 5

दरभंगा में कमिश्नर ने फहराया उल्टा झंडा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग 6

दरभंगा में कमिश्नर ने फहराया उल्टा झंडा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग 7

दरभंगा में कमिश्नर ने फहराया उल्टा झंडा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग 8

दरभंगा में कमिश्नर ने फहराया उल्टा झंडा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग 9

दरभंगा में कमिश्नर ने फहराया उल्टा झंडा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग 10

दरभंगा में कमिश्नर ने फहराया उल्टा झंडा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग 11

दरभंगा में कमिश्नर ने फहराया उल्टा झंडा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग 12

दरभंगा में कमिश्नर ने फहराया उल्टा झंडा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग 13

दरभंगा में कमिश्नर ने फहराया उल्टा झंडा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग 14

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article