वीरपुर पुलिस ने भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित महुआ शराब को किया विनष्ट

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मैदा बहियार में किया गया अर्द्धनिर्मित महुआ शराब विनष्टीकरण।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में प्रतिबंधित शराब को बंद करने के लिए जहां पुलिस के द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशने के तहत देशी शराब के साथ अंग्रेजी शराब को बरे पैमाने पर  विनष्टीकरण के साथ कारोबारियों को भी पकड़कर जेल भेजा जा रहा है।

- Sponsored Ads-

वहीं बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना अंतर्गत शनिवार को प्रातः कालीन गश्ती पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार अपने दल-बल के साथ कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मैदा बहियार में किया गया।

अर्द्धनिर्मित महुआ शराब विनष्टीकरण। सूचना के आधार पर मैदा बभनगामा बहियार में देशी शराब के कारोबारियों के द्वारा तैयार होने के लिए जंगल में छुपा कर रखें गये भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मीत देशी शराब को पुलिस ने विनष्ट कर दिया।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में1000 लीटर अर्द्धनिर्मित देशी महुआ शराब को थानाक्षेत्र के विभिन्न महालों के चौकिदारों दफादारों के सहयोग से विनष्ट किया गया है। मौके पर चौकीदार राम बहादुर पासवान, राम कुमार महतो, मोहम्मद मझहर आदि मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article