केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह आरा-रांची एक्सप्रेस की बारंबारता में वृद्धि का करेंगे शुभारंभ  

DNB Bharat

 

15 अक्टूबर से उक्त ट्रेन सप्ताह में एक दिन के बदले अब तीन दिन होगा परिचालन।

 

डीएनबी भारत डेस्क 

केंद्रीय विद्युत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री भारत सरकार आरके सिंह 13 अक्टूबर को आरा में गाड़ी संख्या 18639/18640 रांची-आरा-रांची एक्सप्रेस की बारंबारता में वृद्धि (Increase in Frequency) का शुभारंभ करेंगे। इस दिन यह ट्रेन 03639 आरा-रांची उद्घाटन स्पेशल के रूप में आरा से 10.00 बजे प्रस्थान करेगी। यहां से यह गाड़ी सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, बोकारो स्टील सिटी, मुरी स्टेशनों पर रूकते हुए 20.10 बजे रांची पहुंचेगी।

- Sponsored Ads-

बारंबारता में वृद्धि के पश्चात गाड़ी संख्या 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस दिनांक 15 अक्टूबर से सप्ताह में एक दिन के बदले सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इस तिथि से नियमित रूप से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं गुरूवार को रांची से आरा के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2022 से प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को आरा से रांची के प्रस्थान करेगी। ट्रेन का कोच संयोजन एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।

बारंबारता में वृद्धि के पश्वात् इस गाड़ी के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। उक्त जानकारी हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दी और कहा 15 अक्टूबर से गाड़ी संख्या 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस 07.55 बजे के बदले 07.25 बजे आरा पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस दिनांक 16 अक्टूबर से 10.00 बजे के बदले 09.30 बजे आरा से रांची के लिए प्रस्थान करेगी। अन्य स्टेशनों पर आगमन, प्रस्थान समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

Share This Article