बेगूसराय के वीरपुर में सेविकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को वीरपुर पूर्वी पंचायत और वीरपुर पश्चिम पंचायत की सेविकाओं ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीडीपीओ कार्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान सेविकाओं के द्वारा निष्पक्ष और निर्भीक मतदान करने से संबंधित नारों को लगा रहीं थीं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के वीरपुर में सेविकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली 2रैली सीडीपीओ कार्यालय से प्रारंभ होकर बीआरसी, प्रखंड कार्यालय,टम टम स्टेण्ड चौक,सुरहा चौक, बैंक चौक, हांथी घर के रास्ते पुनः कार्यालय पर जा कर समाप्त हो गई। मौके पर सेविका अलका कुमारी,नीतू ज्यशवाल,रूणा कुमारी, सावित्री कुमारी, लक्ष्मी कुमारी,गुरीया कुमारी, कामिनी ज्यशवाल आदि सेविकाएं मौजूद थीं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article