समस्तीपुर के खानपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर भोज आयोजित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर जिला खानपुर प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी के द्वारा अपने आवास पर आज मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर दही चुरा भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वारिसनगर, कल्याणपुर, रोसड़ा व विभूतिपुर विधानसभा के सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जानकारी देते हुए प्रखंड प्रमुख सनी हजारी ने कहा कि यह मकर सक्रांति हम सबों के बीच भाईचारा एवं एक दूसरे के साथ मिल बांट कर खाने का पर्व है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने समस्त प्रखंड व जिला वासियों को मकर सक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर खानपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार सिंह कुशवाहा, चंद्रशेखर सिंह, संजय मिश्र, प्रखंड उपप्रमुख अमरेंद्र कुमार यादव, पूर्व मुखिया शिवनारायण राय, चंदन कुमार सिंह, बिट्टू सिंह, मोहम्मद लाडले, एमडी तुफैल, रवि कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article