बेगूसराय में गंडक नदी में नहाने के क्रम में डूबे पांचो बच्चो के शव हुए बरामद

DNB Bharat Desk

शुक्रवार की दोपहर सभी युवकों की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई थी। जिनके शव को स्थानीय गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत से बरामद किया है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में स्नान करने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबे पांचों युवक का शव बरामद कर लिया गया है। मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहो गांव की है। गौरतलब है कि शुक्रवार की दोपहर सभी युवकों की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई थी।

- Sponsored Ads-

जिनके शव को स्थानीय गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत से बरामद किया है । सभी मृतक युवक की पहचान विष्णुपुरा आहो निवासी छोटू कुमार ,अभिषेक कुमार तथा मुंगेर जिले के रहने वाले उत्कर्ष कुमार, गोलू कुमार एवं मधेपुरा के रहने वाले ऋषभ कुमार के रूप में की गई है ।

बेगूसराय में गंडक नदी में नहाने के क्रम में डूबे पांचो बच्चो के शव हुए बरामद 2बताया जा रहा है कि विष्णुपुरा आहो निवासी दिनेश सिंह की पुत्री की शादी थी और इसी शादी में शामिल होने के लिए परिवार एवं सभी रिश्तेदार जमा हुए थे ,जहां अपने रिश्तेदारों के साथ सभी युवक स्नान के लिए बूढ़ी गंडक नदी में गए थे जहां शुक्रवार को डूबने से उनकी मौत हो गई थी।

बेगूसराय में गंडक नदी में नहाने के क्रम में डूबे पांचो बच्चो के शव हुए बरामद 3फिलहाल इस बड़े हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article