नालंदा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला, बाल बाल बची जान

DNB Bharat

नालंदा जिला के नगर थाना क्षेत्र के कुल गांव में भूमि विवाद में कांग्रेस नेता को अपराधियों ने बनाया निशाना।

डीएनबी भारत डेस्क 
नालंदा जिला के नगर थाना क्षेत्र थाना के कुल गांव में भूमि विवाद में जेल से बेल पर रिहा बदमाशों ने फायरिंग करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया है जिसमें कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ बबलू सिंह और उनका भाई रवि रंजन जख्मी हो गए।

जख्मी हालत में दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी स्थिति सामन्मेंय बताई गई।  वहीं इस घटना में कांग्रेस नेता का बायें पैर में गंभीर रूप से चोट आई है जिसमें उनका पैर टूट गया है। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ बदमाश उनके खेत में लगे धान की फसल को काट रहे थे।

- Sponsored Ads-

इस बात की सूचना पर जब वे वहां गए अपराधि प्रवृति के सभी लोगों ने उनके उपर लाठी डंडे से प्रहार कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उनके भाई के साथ भी मारपीट की गई। शोर शराबा सुनकर जब ग्रामीण दौड़े तब बदमाश जान मारने की नीयत से उनके ऊपर दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट की सूचना मिली है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article