लोक आस्था का पर्व छठ को लेकर बीडीओ समेत थानाध्यक्ष ने किया विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा आज मंगलवार से शुरू हो गया है। इसको ध्यान में रखते हुए सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी खोदावंदपुर नवनीत नमन एवं थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बुढ़ी गंडक तट के स्थित छठ घाटों का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में वैसे छठ घाट जहां पर नदी में पानी की गहराई है अथवा दलदल था, वैसे घाटों को खतरनाक घाट घोषित करते हुए छठ भर्ती यों को वहां जाने से रोक लगा दिया है । प्रखंड में ऐसे  8 खतरनाक छठ घाट निर्धारित किए गए हैं।

- Sponsored Ads-

लोक आस्था का पर्व छठ को लेकर बीडीओ समेत थानाध्यक्ष ने किया विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण 2निरीक्षण के क्रम में अधिकारी द्वै ने मेघौल विदु लिया,मालपुर ,मटिहानी ,फफौत, बरियारपुर , बाड़ा ,बेगमपुर, मोहनपुर, नुरुल्लाहपुर इत्यादि बुढ़ी गंडक स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर छठवृतियों के सुख सुविधा हेतु पहुंच पथके निर्माण एवं घाटों पर साफ सफाई , प्रकाश व्यवस्था का निर्देश दिया । मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार महतो एवं पंस स प्रतिनिधि मनीष कुमार भी मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article