बेगूसराय केशावे गांव में मनचले युवक ने चाकू से हामला कर एक महिला सहित दो युवक को किया गंभीर रूप से घायल,जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बरौनी थाना क्षेत्र केशावे गांव की घटना, घायल में मां,पुत्र और भाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत केशावे गांव में मामूली विवाद को लेकर मनचलों ने चाकू से वार कर मां पुत्र एवं भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के केशावे गांव की है। घायल की पहचान केशावे निवासी नीरज कुमार ,धीरज कुमार एवं पूनम देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

घायल के पिता हितेश पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति रोज शराब के नशे में दबंगता का धौंस दिखाकर लोगों के साथ मारपीट करता है और जब बीती रात उनकी पत्नी पूनम देवी एवं पुत्र नीरज कुमार ने इसका विरोध किया और गाली गलौज करने से मना किया तो वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ईट पत्थर तथा चाकू से उनके परिवार के सदस्यों पर हमला करने लगा।

जब तक स्थानीय लोग दौर कर बीच बचाव करने आते तब तक उक्त व्यक्ति एवं उसके साथियों ने कई लोगों को चाकू से वार कर घायल कर दिया। जिसमें नीरज कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है बाकी लोगों का इलाज घर पर ही चल रहा है। वहीं इस घटना में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद लिखित रूप से शिकायत आवेदन थाना में दिया है। स्थानीय बरौनी थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article