मुखिया यासमीन खातुन ने किया जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण

DNB Bharat

बेगूसराय जिला अंतर्गत मंसूरचक पंचायत मुखिया ने गरीब, निस्सहाय, दिव्यांग के बीच कंबल बांटा।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के मंसूरचक पंचायत मुखिया यासमीन खातुन, मुखिया प्रतिनिधि अरमान कुरैशी, उपमुखिया अंजनी देवी सहित पंचायत के कैबिनेट के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में पंचायत भवन पर गरीब, निःसहाय व दिव्यांग जरूरतमंद महिला एवं पुरूष व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया।

पूरे पंचायत के सभी वार्डों से चयनित 400 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि मुखिया बनने से पूर्व भी लगातार ठंढ से बचाव के लिए गरीबों के बीच कंबल वितरण का कार्य उनके द्वारा किया जाता रहा है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि इस बार बिहार सरकार ने षष्ठम राज्य वित्त आयोग के नागरिक सेवाएं मद में ग्राम पंचायत को उपलब्ध राशि से कंबल खरीदकर लोगों के बीच बांटने का निर्देश जारी किया है और उन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए आज पंचायत के गरीब व निःसहाय लोगों को कंबल प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को सही डंग से लाभूक तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों की सेवा कर मुझे खुशी मिलती है। मौके पर वार्ड सदस्य मोहम्मद निहाल, सुशील साह, श्रीराम जगत, रामाकांत महतो सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बेगूसराय मंसूरचक संवाददाता आशीष झा

TAGGED:
Share This Article