23 अक्टूबर को तेजस्वी यादव पहुंचेगे नालंदा, राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद सम्मेलन में होंगे शामिल

DNB Bharat Desk

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद, राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने दी जानकारी।

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजद ने हिलसा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में हिलसा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने विशेष रूप से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें घड़ी भेंट कर उनका सम्मान किया।

- Sponsored Ads-

23 अक्टूबर को तेजस्वी यादव पहुंचेगे नालंदा, राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद सम्मेलन में होंगे शामिल 2 राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी पंचायत अध्यक्षों और चारों प्रखंड अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक चर्चा की गई, जिसमें पंचायत स्तर पर चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।

23 अक्टूबर को तेजस्वी यादव पहुंचेगे नालंदा, राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद सम्मेलन में होंगे शामिल 3शक्ति सिंह यादव ने जानकारी दी कि 23 अक्टूबर को राजद नेता तेजस्वी यादव नालंदा आएंगे। वे राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर तेजस्वी यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर संवाद करेंगे और उनसे फीडबैक लेंगे। शक्ति सिंह यादव ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार,

23 अक्टूबर को तेजस्वी यादव पहुंचेगे नालंदा, राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद सम्मेलन में होंगे शामिल 4अपराध और विकास के नाम पर लूट व्याप्त है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की समस्या और आपदा प्रबंधन में सरकार की लापरवाही ने राज्य की स्थिति और भी बदतर कर दी है। उत्तर बिहार के बाढ़ पीड़ितों को छोड़ दिया गया है, और सरकारी लापरवाही के कारण जल संसाधन विभाग की विफलताओं ने बाढ़ को और गंभीर बना दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article