डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टमटम स्टैंड चौक के पास मुहर्रम को लेकर चार दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है शुक्रवार की रात्रि में स्थानीय लोगों के बीच ही कलाबाजी प्रतियोगिता के साथ ही मेले का शुभारंभ हुआ।इस दौरान वीरपुर सहित आसपास के इलाके के लोगों ने मेले में पहुंच कर भरपूर आनंद उठाया।

मुहर्रम को लेकर निकले ताजिया जलूस व मेले में गंगा-यमुना तहजीब की संस्कृति देखने को मिली है।जिससे लोगों ने आयोजन समितियों को खूब सराहा।आयोजन समिति के मो.सोनू ने बताया कि पिछले वर्षों से ही समस्त ग्रामीणों के सहयोग से मुहर्रम पर्व को लेकर मेले का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया मेला में छोटे-बड़े झूले,व मिठाईयों की दुकानें सजाई गई है।मेले को लेकर खासा उत्साह छोटे-छोटे बच्चों में काफी दिख रहा है।
मो.सोनू ने यह भी बताया कि मेले का उद्देश्य आपसी भाईचारे को मजबूत करना और लोगों के बीच अमन चैन बनी रहे इसका संदेश देना है।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रामप्रवेश सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता अफरोज आलम,अभिनव गुप्ता,आदि मौजूद थे।वहीं थाना क्षेत्र के सहुरी,सहित अन्य स्थानों पर भी मेले का आयोजन किया गया है।जिसको लेकर प्रशासन भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट