अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायतों में महिला आमसभा का आयोजन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

खुदावंदपुर|बेगूसराय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को मेघौल पंचायत भवन सहित प्रखंड के सभी पंचायत भवनों पर महिलाओं की आम सभा संपन्न हुई ।मेघौल में बैठक की अध्यक्षता मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव सुधीर कुमार ने महिलाओं को नारी सशक्तिकरण एवं महिला समृद्धि के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया ।

उन्होंने बालिका समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, पंचायत में महिलाओं को 50% राज्य सरकार के प्रतिनिधित्व ,आर्थिक समृद्धि के लिए महिला स्वयं सहायता समूह का गठन,महिलाओं के नाम से प्रधानमंत्री आवास का आवंटन ,महिला स्वरोजगार योजना सहित दर्जनों केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दिया और अधिक से अधिक इसका लाभ उठाने के लिए महिलाओं से आगे आने को कहा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायतों में महिला आमसभा का आयोजन 2मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने बाल विवाह और दहेज जैसे कुर्तियों के उन्मूलन एवं महिला शिक्षा पर महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। मौके पर पंचायत कार्यपालक सहायक प्रतिभा कुमारी, आशा, ममता, सेविका, सहायिका एवं अन्य सामाजिक महिला कार्यकर्ता मौजूद थी। इसी तरह का कार्यक्रम प्रखंड के खुदावंदपुर ,फफौत , बरियारपुर पूर्वी ,पश्चिमी, दौलतपुर, सागी में भी आयोजित किया गया।

Share This Article