बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने चाय पान दुकानदार की पीट कर की हत्या

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक पान दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है। लोगों का आरोप है कि घटना के बाद तेघड़ा थाना की पुलिस को जब सूचना दी गई तो पुलिस भी मौके पर विलंब से पहुंची। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौड़ा निवासी रामलखन राय के पुत्र फूल कुमार राय उर्फ फूलो के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

https://youtu.be/hKMhK0TvU8E

बताया जा रहा है कि फूल कुमार राय बरसों से गौड़ा गांव में चाय एवं पान की दुकान चलाते थे। बीती रात कुछ अपराधी पहुंचे और जबरन फूल कुमार राय से सामान मांगने लगे जब फूल कुमार राय ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी। लेकिन फूल कुमार राय के विरोध करने पर अपराधी आक्रोशित हो गए और ईट पत्थर से कुच कर फूल कुमार राय की हत्या कर दी।

https://youtu.be/hKMhK0TvU8E

घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई तत्पश्चात परिजन मौके पर पहुंच कर तेघड़ा थाना को उक्त घटना से अवगत किए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article