नालंदा में छापेमारी में गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने किया हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा के सिलाव थाना इलाके के मलिकपुर गांव में शराब माफियाओं ने छापेमारी में गई उत्पाद विभाग की टीम पर पत्थरबाजी कर दी। पत्थरबाजी में उत्पाद विभाग टीम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। उत्पाद विभाग की टीम जान बचाकर गांव से भागी। हालांकि इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने शराब माफियाओं के वाहन को भी खदेड़ा लेकिन ग्रामीणों और माफियाओं ने उत्पाद विभाग की वाहन पर पथराव कर दिया।

- Sponsored Ads-

आपको बता दें कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मलिकपुर गांव में भारी मात्रा में शराब की खेप लाई गई है। इसी सूचना पर गांव में छापेमारी करने उत्पाद विभाग की टीम पहुंची थी। शराब माफियाओं को जैसे ही पता चला कि उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने गांव आई है उसी दौरान पीछे से उत्पाद विभाग की टीम की गाड़ी पर हमला बोल दिया। हमले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मगर शराब माफिया मौके का फायदा उठाकर भाग निकले।

वहीं उत्पाद विभाग की क्षतिग्रस्त गाड़ी को उत्पाद विभाग थाना लाया गया। बताते चलें कि जिले में अलग अलग थाना इलाके में शराब माफियाओं के द्वारा उत्पाद की टीम पर हमला की जाती रही है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article