बेगूसराय पुलिस ने प्रेमिका का हत्यारा प्रेमी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नावकोठी की घटना 20 दिनों पूर्व घटी इस घटना में आरोपी प्रेमी को बेगूसराय पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में शादी का दबाव बनाने पर एक प्रेमी के द्वारा अपनी ही प्रेमिका की हत्या किये जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस घटना में प्रेमिका द्वारा शादी का दबाव बनाने से नाखुश प्रेमी ने पहले उसे लाठी-डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में अन्य साथियों के सहयोग से उसकी निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या कर दी।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस ने प्रेमिका का हत्यारा प्रेमी को किया गिरफ्तार 2

20 दिन पूर्व घटी इस घटना के मामले में बेगूसराय पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र की है। इस मामले में बेगूसराय के एसपी ने जानकारी दी है की आज से 20 दिन पहले एक 22 साल की लड़की का शव नावकोठी थाना क्षेत्र मे एक गड्ढे से बरामद किया गया था।

यह एक ब्लाइंड केस था जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इस मामले में एसडीपीओ बखरी के नेतृत्व के में एक टीम का गठन किया गया। बाद में लड़की की पहचान सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के रहने वाली के रूप मे हुई। जांच पड़ताल में यह भी जानकारी मिली की लड़की का एक प्रेमी नीतीश निराला जो नावकोठी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

इस मामले मे यह भी जानकारी मिली की नीतीश निराला की प्रेमिका पिछले कुछ दिनों से उसके घर के आसपास लगातार देखा जा रही थी। पुलिस के मुताबिक लड़की का यह प्रयास था कि वह अपने प्रेमी के माता-पिता से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी दें और लड़के पर शादी का दबाव बनाएं। लेकिन लड़के ने अपनी प्रेमिका को साफ तौर पर अपने घर आने से मना किया था।

जिससे छुटकारा पाने के लिए लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले लड़की की लाठी डंडे से पीट पीट कर घायल कर दिया बाद मे अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त नीतीश निराला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article