समस्तीपुर: बकरीद में दिल्ली से घर लौटे युवक को घर से भगाया, चाचा के यहां रुका तो भाई और भतीजा ने चाकू से हमला कर किया घायल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ गांव में दिल्ली से घर लौटे युवक को बड़े भाई ने घर में घुसने नहीं दिया। जब वह चाचा के यहां जाकर रुका तो भाई और उसका भतीजा वहां पहुंच गया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।  इस घटना में नेमतुल्लाह ऊर्फ जेंटल को बाएं हाथ में चाकू से जख्म लगा है।वही घायल सभी का उपचार सदर अस्पताल में कराया गया है। 

घसमस्तीपुर: बकरीद में दिल्ली से घर लौटे युवक को घर से भगाया, चाचा के यहां रुका तो भाई और भतीजा ने चाकू से हमला कर किया घायल 2टना के पीछे पुश्तैनी जमीन का विवाद बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में नैमेतुल्ला ने बताया कि वह दिल्ली में कारोबार करता है परिवार के साथ दिल्ली में ही रहता है बकरीद के मौके पर वह शुक्रवार को समस्तीपुर लौटा था। उसके दो घर हैं एक शहर के शेखटोली मोहल्ला में और दूसरा जितवारपुर चौथ गांव में है। 

जहां पर पूर्व से उसके बड़े भाई मोहम्मद नवाब आदि लोगों ने कब्जा जमा रखा है जब वह शेखटोली मोहल्ला स्थित अपने घर पर पहुंचा तो उक्त लोगों ने घर में घुसने नहीं दिया। मारपीट पर उतारू हो गए तो वह होटल में जाकर परिवार के साथ रुक गया। शनिवार को बकरीद के मौके पर वह अपने गांव के पुश्तैनी मकान जितवारपुर चौथ गांव पहुंचा तो वहां भी मकान में ताला लगा हुआ था। जिस कारण वह अपने चाचा के यहां परिवार के साथ जाकर रुका ।

 समस्तीपुर: बकरीद में दिल्ली से घर लौटे युवक को घर से भगाया, चाचा के यहां रुका तो भाई और भतीजा ने चाकू से हमला कर किया घायल 3नमाज पढ़ने के बाद वह चाचा के साथ बैठे थे इस बीच मोहम्मद नवाब एवं उनके परिवार के लोगों को यह सूचना मिली तो वह जितवारपुर चौथ गांव पहुंचकर इसके साथ मारपीट शुरू कर दी उसका भतीजा प्रिंस ने इन पर चाकू से हमला किया। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह का बताना है कि जितवारपुर चौथ गांव में भाइयों के बीच  विवाद हो गया था। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है दोनों ओर से लोग जख्मी हुए हैं दोनों पक्ष का बयान लिया जा रहा है। बयान के आधार पर दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article