बेगूसराय में मामूली विवाद में असामाजिक तत्वों ने एक महिला को बुरी तरह से किया पिटाई, महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में मामूली विवाद में असामाजिक तत्वों के द्वारा बुरी तरह एक महिला की पिटाई की गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी की है। 

पीड़ित की पहचान मटिहानी निवासी जयंत कुमार की पत्नी हीरा देवी के रूप में की गई है। हीरा देवी ने अपने पड़ोसी फूचो राय पर आरोप लगाते हुए कहा है की उसी के द्वारा घर में घुसकर उसकी पिटाई की गई है। पीड़ित महिला ने बताया की बीते शाम वह कुल्फी खरीद रही थी और 20 रूपए की कुल्फी लेने के बाद 80 रुपए जैसे ही उसने कुल्फी वाले से वापस मांगा वैसे ही फूचो राय उससे उलझ गया।

 बेगूसराय में मामूली विवाद में असामाजिक तत्वों ने एक महिला को बुरी तरह से किया पिटाई, महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2और जब महिला अपने घर में वापस चली गई तो अकेली पाकर फुचो राय दो मंजिला पर उसके घर में घुस गया और लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी साथ ही साथ सोने की चेन एवं अन्य जेवराज लेकर वहां से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने बताया है कि फूंचो राय शराब का कारोबार करता है एवं दबंग प्रवृति का व्यक्ति है। महिला के द्वारा मटिहानी थाने में आरोपी के विरुद्ध लिखित आवेदन दी गई है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article