डीएनबी भारत डेस्क
कटिहार में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। घटना कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघरी पेट्रोल पंप के निकट एनएच 81 की है। घटना सोमवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग अपने गांव के खेरिया से ट्रेन पकड़ने के लिए कटिहार जंक्शन ऑटो से जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को रौंद डाला।
- Sponsored Ads-

घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर हंगामा शांत करने की कोशिश में जुट गई।
- Sponsored Ads-
