बेगूसराय में पुलिस का इकबाल खत्म, साइकिल चोरी के आरोप में युवक की पिटाई

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के कारण लोगों का विश्वास पुलिस से उठ चुका है, और शायद यही कारण है कि न सिर्फ अपराधी बल्कि आम लोगों के बीच वर्दी का एतवार समाप्त होता जा रहा है और लोग कानून को अपने हाथ में लेते हुए देखे जा रहे हैं। बेगूसराय में एक ऐसी ही घटना सामने आई है जो रोंगटे खड़े करने वाली है। इस घटना में भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला है जहां साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक की लोगों ने लात घुसे लप्पर थप्पड़, चप्पल और ईट से भी पिटाई की।

- Sponsored Ads-

घंटो चले इस पिटाई के बाद भी जब लोगों का जी नहीं भरा तो लोगो ने उसे नंगा कर उसके गुप्तांग में एसिड डालने का भी प्रयास किया। इस दौरान युवक रहम की भीख मांगता रहा रोता रहा दर्द से कराहता रहा पर किसी को भी उस पर रहम नहीं आई। बाद में आरोपी युवक के द्वारा 2 दिनों के अंदर साइकिल खोज कर ला देने के आश्वासन के बाद भीड़ ने उसे सरे आम थूक चटवा कर छोड़ दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला की है। युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला के रहने वाले अभिषेक कुमार के रूप मे की गयीं है।

बताया जाता है की मुहल्ले के ही एक व्यक्ति की साइकिल की चोरी पिछले दिनों हो गई थी। जिसका इल्जाम अभिषेक कुमार पर लगाकर लोगों ने उसे धर दबोचा और उसकी जैसे-तैसे पिटाई की। पिटाई का यह सिलसिला घंटों चलता रहा बाद में युवक के द्वारा साइकिल खोज कर ला देने के आश्वासन के बाद लोगो ने उसे जाने दिया। इस संबंध में युवक ने बताया कि साइकिल चोरी का आरोप मे कुछ लोगो के द्वारा उसे पकड़ लिया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। युवक ने बताया कि उसने साइकिल की चोरी नहीं की है लेकिन पिटाई के डर से उसने चोरी की बात को स्वीकार कर लिया।

बताते चले कि इस दौरान युवक रोता रहा कल्पता रहा पर किसी को उस पर रहम नहीं आई, उल्टे लोग उसके गुप्तांग मे एसिड डालने को उतारू थे। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बेगूसराय मे लोगों के बीच कानून का भय समाप्त हो चुका है और लोग फैसला ऑन द स्पॉट की घटना को जहां-तहां अंजाम देते हुए देखे जा रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article