समस्तीपुर: दम घुटने से तीन लोगों की मौत, टंकी सफाई के दौरान घटी घटना

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही जहाँ हसनपुर के लरझाघाट थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग गांव में देर शाम शौचालय का टंकी साफ करने के दौरान एक ही परिवार के तीन लोग बेहोश हो गए। परिजनों ने तीनों को बेहोशी की हालत में स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

समस्तीपुर: दम घुटने से तीन लोगों की मौत, टंकी सफाई के दौरान घटी घटना 2जहां रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई मृतक एक ही परिवार के हैं जिनमें भानू साह के 42 वर्षीय पुत्र राम उमेश साह, भानू साह के 38 वर्षीय पुत्र दया राम साह व दया राम साह के 15 वर्षीय पुत्र राधेश्याम कुमार शामिल हैं। सीएचसी के डाॅ. राज कुमार ठाकुर ने बताया कि तीनों की हालत बेहद गंभीर थी। इस कारण रेफर कर दिया गया था। वहीं सीएचसी में भर्ती कराने पहुंचे परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था सही नहीं होने पर जमकर स्वास्थ्य प्रशासन पर आक्रोश व्यक्त की। एएसआई जितेंद्र कुमार का बताना है कि सलाह बुजुर्ग से सूचना पुलिस को मिली की तीन आदमी शौचालय की टंकी में गिर गया है।

समस्तीपुर: दम घुटने से तीन लोगों की मौत, टंकी सफाई के दौरान घटी घटना 3 इस सूचना पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो ग्रामीणों की मदद से उसे निकाला जा रहा था। बताया गया है कि दूसरी टंकी से पानी का रीसाब होने की वजह से उसे रोकने के लिए नीचे उतरा तभी एक नीचे फंस गया। जिसे बचाने के लिए दूसरा उतरा वह भी फंस गया, फिर तीसरा गया वह भी फंस गया। हालांकि ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकल गया है। सभी कोो बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। जिसके बाद तीनों की मौत हो गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article