बरौनी राष्ट्रीय उच्च पथ -28 पर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार किसान ज़ख़्मी

DNB BHARAT DESK

राष्ट्रीय उच्च पथ -28 पर सोमवार को बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय मोती चौक के समीप बरौनी पावर ग्रिड चौराहा पर दो बाईक के टक्कर में दो बाईक सवार ज़ख़्मी हो गया। मिली जानकारी अनुसार बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर गांव निवासी स्व साधुशरण चौधरी का पुत्र स्पलेंडर बाइक नम्बर-बीआर -09 जी -9342 पर सवार मनोज कुमार चौधरी तथा पल्सर बाइक नम्बर-बीआर -09 एएस -5192 पर सवार राम गुलाम साह का पुत्र राजेश कुमार सड़क दुघर्टना में ज़ख़्मी हो गया।

- Sponsored Ads-

बरौनी राष्ट्रीय उच्च पथ -28 पर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार किसान ज़ख़्मी 2जिसमें स्पलेंडर बाइक सवार साधुशरण चौधरी का पुत्र मनोज कुमार चौधरी गम्भीर रूप से ज़ख़्मी हो गया। घटना की सुचना पाते ही बरौनी थाना पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक रूबी कुमारी, डायल -112 मौके पर पहूंच ज़ख़्मी मनोज कुमार चौधरी को को प्रारम्भिक उपचार हेतु स्थानीय सरकारी अस्पताल समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी लाया। जहां से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार पिपरा – हाजीपुर बाद से मवेशियों के लिए हरा चारा लेकर अपने घर हाजीपुर आ रहा था।

बरौनी राष्ट्रीय उच्च पथ -28 पर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार किसान ज़ख़्मी 3तभी एक बाईक सवार ने ठोकर मार दिया। जिसमें दोनों बाईक सवार ज़ख़्मी हो गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस पदाधिकारी ने क्षतिग्रस्त दोनों बाईक को थाना ले आया। मिली जानकारी अनुसार ज़ख़्मी मनोज कुमार चौधरी का इलाज बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Share This Article