बेगूसराय में राहुल गांधी और सीएम नीतीश पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी को खुद पता नहीं है कि उन्होंने यात्रा क्यों की। वह यात्रा नाम तो रख दिया भारत जोरो लेकिन वे तत्व से मिले-जुले भारत को तोड़ रहे हैं खंडित कर रहे हैं। सामाजिक आधार पर, वैचारिक आधार पर, चाहे वह उस चर्च में पादरी के पास गए हों जो पादरी हिंदुओं का विरोधी है या चाहे जो अंतिम कश्मीर में यात्रा किया है।

- Sponsored Ads-

अगर फारूक अब्दुल्ला, उनके पुत्र और महबूबा मुफ्ती का पिछले पांच सालों का बयान निकाल कर गौर से सुनें तो पता चलेगा कि सभी बयान भारत विरोधी है। उनके ऑर्गेनाइजर ही वैसे लोग थे जो भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं सिर्फ टीशर्ट पहनकर ठंडा के दिन में भारत जोड़ो यात्रा का आडंबर दिखा देना भारत जोड़ो यात्रा नहीं हो सकती है। यह भारत तोड़ो यात्रा और टुकड़े-टुकड़े जैन को समर्थन देने की यात्रा थी।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की समाधान यात्रा उनकी अंतिम तीर्थ यात्रा थी। क्योंकि अब नीतीश जी राजनीति के अंतिम पड़ाव पर चल रहे हैं और यदि उन्होंने बजट सत्र के बाद तेजस्वी को सत्ता नहीं सौंपी तो तेजस्वी यादव नीतीश कुमार का तख्ता पलट कर देंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा उन्होंने बीजेपी और आरएसएस की साजिश को खंडित करने के लिए की थी। क्योंकि वर्तमान सरकार के द्वारा तमाम सरकारी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया गया है और उसका दुरुपयोग किया जा रहा है।

 बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

Share This Article