बेगूसराय के एसपी ने छात्रा करीना की संदिग्ध मौत मामले में घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

गुरुवार को बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने दलबल के साथ उच्च माध्यमिक विद्यालय मुजफ्फरा डीह की आठवीं कक्षा की छात्रा करीना की संदिग्ध मौत मामले में विद्यालय पहुंचकर जांच की। इस दौरान उन्होंने जिस कमरे में करीना का शव फंदे से लटकता हुआ शव मिला था उस कमरे की गहनता से जांच कर रहे हैं। जांच के क्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं घटना के संबंध में पूछताछ की। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि जिस कमरे में छात्रा का शव फंदे से झूलता हुआ मिला था, उस कमरे की गहनता से जांच की गई।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों के परिजनों एवं जानकारी ले गई है। इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैै। वहीं शिक्षकों के गिरफ्तारी के विरोध में हो रहे थाना पर विरोध प्रदर्शन के मामले में पूछने पर उन्होंने बताया कि जांच अभी चल रही है। शिक्षकों एवं लोगों को धैर्य रखना चाहिए। मौके पर सदर डीएसपी अमित कुमार, हेड क्वार्टर डीएसपी निश्चित प्रिया थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article