बछवाड़ा पुलिस ने मारपीट मामले के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत में छापेमारी कर पुलिस ने मारपीट मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने रानी दो पंचायत के शिबूटोल गांव में छापेमारी कर शिबूटोल गांव निवासी वीरेन्द्र यादव का पुत्र सन्नी कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ विगत दो माह पुर्व गोविन्दपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल टॉलप्लाजा पर मारपीट करने का मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पुछताछ के उपरांत न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article