बेगूसराय पावर हाउस कैंपस में लगी भीषण आग, लाखों के सामान राख

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अगलगी की एक बड़ी घटना सामने आई है जहां शहर स्थित पावर हाउस कैंपस में अचानक भीषण आग लग गई जिसमे लाखो रुपए मूल्य का सामान जलकर राख हो गया है। आग की तेज लपटों के बीच मौके पर घंटो अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग अपने अपने घरों से निकल कर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहें पर आग इतना तेज़ था की कोई भी कुछ नहीं कर पा रहा था।

- Sponsored Ads-

बाद में स्थानीय लोगो के द्वारा इसकी सूचना दमकल कर्मियो को दी गईं जिसके बाद मौके पर चार दमकल की गाड़ी पहुंच कर घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस पूरी घटना से आस पास के घरों में रहने वाले लोग काफी डरे सहमे थे। क्योंकि आग की लपटे इतनी तेज़ थी की वो आस पास के घरों को भी प्रभावित कर सकता था। पर एक बड़ी अनहोनी होने से बच गया। आग कैसे लगी ये किसी को कोई जानकारी नहीं है पर माना जा रहा है की बिजली की चिंगारी से ये आगलगी की घटना घटी है।

घटना के संबंध में ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान शशि कांत चौधरी ने बताया की वह यहां रात्रि ड्यूटी में तैनात है घर से जब खाना खाकर लौटे तो देखा कि पावर हाउस कैंपस मे आग लगी हुई है। जिसके बाद उनके द्वारा मैन गेट का ताला खोला गया और इसकी सुचना अधीनस्थ लोगो को दी उन्होने बताया की कैंपस में 60 से 70 बंडल तार रखा हुआ है। आग कैसे लगी उन्हे पता नही है। वही स्थानीय मणिकांत ठाकुर ने बताया की उन लोगो को जानकारी मिली की पावर हाउस में भीषण आग लग गया जिसके बाद वो लोग मौके पर पहुंचे तो पाया की यहां भीषण आग लग गई है जिसमे कैंपस में रखे सारा केबल जलकर राख हो गया है।

उन्होने आशंका जाहिर की है कि आग की चिंगारी से यह हादसा हुआ होगा। वहीं घटना के संबंध में स्थानीय मुकंद कुमार सिंह ने बताया कि वह सब्जी लेने के लिए पावर हाउस चौक आए थे जहां उन्हें पता चला कि पावर हाउस में भीषण आग लगाई है जिसके बाद वह यहां पहुंचे तो देखा कि किशन आग लगी हुई है जिसके बाद उनके द्वारा फायर बिग्रेड को इसकी सुचना दी गई। वहीं घटना के संबंध में फायर ब्रिगेड के आधुनिक रंजन कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से यह सूचना मिली थी की पावर हाउस में भीषण आग लगी जिसके बाद मौके वारदात पर चार गाड़ियों के साथ पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल इस घटना में कितना का सामान जलकर राख हुआ है इसका आकलन नही हो पाया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article