बछवाड़ा में स्कूल के लिए घर से निकाला छात्र लापता,परिजन परेशान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल गांव अपने घर से निकाला 14 वर्षीय छात्र रहस्मय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर परिजनों ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। उक्त छात्र बुधवार को अपने घर से रानी एक पंचायत के उच्च विद्यालय नारेपुर पढ़ने निकाला था । जब शाम तक घर नहीं  पहुंचा तो परिजनों ने इधर उधर खोजना शुरू किया लेकिन कही पता नहीं चला।

- Sponsored Ads-

मामले में पीड़ित छात्रा की मां गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल गांव निवासी संजय महतो की पत्नी सोनी देवी ने बछवाड़ा थाने में आवेदन देकर अपने पुत्र को लापता होने की शिकायत की है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे मेरा पुत्र आदित्य कुमार हाई स्कूल नारेपुर विद्यालय जाने के लिए साइकिल से निकला लेकिन शाम तक वापस घर नहीं लौटा। पुत्र के नहीं लौटने पर आस पड़ोस समेत रिस्तेदारो से जानकारी लिया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।

बछवाड़ा में स्कूल के लिए घर से निकाला छात्र लापता,परिजन परेशान 2जब विद्यालय में पता किया तो पता चला कि मेरा पुत्र विद्यालय गया और हाफ टाइम तक पढ़ाई किया उसके बाद उसके दोस्तो ने बताया कि फोर्म भरने की बात बताकर वर्ग से निकला लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा। खोजबीन के दौरान मेरे पुत्र का साइकिल बछवाड़ा स्टेशन के समीप लावारिस अवस्था में पाया गया।उन्होंने बताया कि मेरा पुत्र स्कूल ड्रेस पहन रखा है तथा उसके पास एक मोबाइल भी है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही युवक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article