केदार बने कुढ़नी के माननीय, कांटे की टक्कर में जदयू को पछाड़ा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार विधानसभा उप चुनाव के दौरान बिहार के कुढनी विधानसभा सीट पर मतगणना के दौरान भारी उलट फेर देखने को मिला। मतगणना की शुरुआत में भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता ने बढ़त बनाई और नौवें राउंड की गिनती के बाद जदयू आगे हो गई। जदयू और भाजपा में लगातार कड़ी टक्कर बनी रही और दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर कुछ ज्यादा नहीं रहा।

- Sponsored Ads-

कुढनी सीट पर कांटे के टक्कर में 19वें राउंड में भाजपा ने एक बार फिर से बढ़त बनाई और अंतिम राउंड तक बढ़त में ही रही और मतगणना समाप्त होने के बाद भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता ने जदयू के मनोज कुमार सिंह को 3649 वोटों से हरा कर कुढनी विधायक के पद पर कब्ज़ा कर लिया। भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता को कुल 76722 वोट प्राप्त हुआ जबकि जदयू के मनोज कुमार सिंह को 73073 वोट मिला।

वहीं तीसरे नंबर पर वीआईपी के निलाभ कुमार रहे जिन्हें 9988 वोट प्राप्त हुए जबकि एआईएमआईएम के मो गुलाम मुर्तजा को 3202 प्राप्त हुआ। कुढनी सीट पर हुए चुनाव में चौथे नंबर पर नोटा रहा। कुढनी के 4446 लोगों ने नोटा को चुना। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भी कुछ खास नहीं कर सके। विदित हो कि कुढनी उप चुनाव में 14 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें 5 निर्दलीय थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article