संजात पंचायत भवनमें लोगों की सुविधा के लिए बन रहा है आयुष्मान कार्ड

DNB Bharat

संजात मुखिया पूनम कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि कुंदन कुमार के देख रेख में लोगों की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतू पंचायत भवन में शिविर का किया गया है आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत संजात पंचायत मुखिया पूनम कुमारी क्षेत्र के तमाम जनता की सुविधा व्यवस्था एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

- Sponsored Ads-

इसी क्रम शनिवार को संजात पंचायत भवन के प्रांगण में मुखिया पूनम कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि कुंदन कुमार के देख रेख में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रभात कुमार द्वारा उपस्थित लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

मौके पर संजात पंचायत के विभिन्न क्षेत्र के वार्ड सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण में शैलेन्द्र सुमन, नरेश पोद्दार, सुधीर चौरसिया, रंजीत महतो, राजू, राजा, मोहम्मद हबीब आदि उपस्थित थे। इस दौरान मुखिया ने कहा कि संजात पंचायत के योग्य लाभुकों से आयुष्मान कार्ड पंचायत भवन आकर बनवाने की अपील की।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article