बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना चकिया थाना क्षेत्र के थर्मल के समीप गंगा घाट की है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में गंगा नदी में डूब कर एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई । घटना चकिया थाना क्षेत्र के थर्मल के समीप गंगा घाट की है । मृतक की पहचान बरियाही निवासी नैंसी कुमारी के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि नैंसी कुमारी दसवीं की छात्रा थी और  सोमवारी व्रत को लेकर गंगा स्नान करने के लिए अपने अन्य सहेलियों के साथ गई थी ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2स्नान के क्रम में नैंसी कुमारी का पैर फिसल गया। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन नैंसी कुमारी गंगा के गहरे पानी में डूब गई । काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने नैंसी कुमारी के शव को बाहर निकाला । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article